BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 5:54 pm
BIG NEWS : प्रभारी मंत्री राजपूत ने जिला अस्‍पताल परिसर में निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण, परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दवाईयों की रेट लिस्‍ट लगाने के दिये निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। प्रदेश के खाद्य ना‍गरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविन्‍द सिंह राजपूत द्वारा आज गुना जिले भ्रमण के दौरान राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन अंतर्गत जिला चिकित्‍सालय परिसर में निर्माणाधीन 150 बिस्‍तरीय उन्‍नयन अंतर्गत प्रथम चरण में मेटरनिटी विंग के विस्‍तारीकरण एवं डीईआईसी के निर्माणाधीन कार्यो का भ्रमण कर अवलोकन किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी से भवन के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। डीईआईसी भवन के वेटिंग एरिया, इलेक्ट्रिकल रूम, रिसेप्‍शन एंड सेंपल एरिया, क्‍लीनिकल पैथोलॉजी लैब, क्रियटोलॉजी बायोकेमेस्‍ट्री, स्‍टोर रूम, सीपीआर रूम आदि का भ्रमण कर सीएस एवं सीएमओ से जानकारी प्राप्‍त की।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री आयुष्‍मान भारत, हेल्‍थ इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर मिशन योजना अंतर्गत जिला चिकित्‍सालय में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्‍लॉक (सीसीएचबी) 16 करोड़ 86 लाख की लागत के निर्माणाधीन भवन के कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री राजपूत द्वारा सीमेंट ईंट को तोड़कर गुणवत्‍ता को परखा और निर्माणाधीन भवन के ठेकेदार से ले-आउट को देखकर उनके द्वारा कराये जा रहे कार्यो की जानकारी प्राप्‍त की।
मंत्री राजपूत द्वारा जिला अस्‍पताल का भ्रमण कर साफ-सफाई की व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने अस्‍पताल परिसर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन एवं सीएमएचओ को निर्देशित किया गया कि केंद्र समय पर खोला जाये और इसमें दो व्‍यक्तियों की ड्यूटी बारी-बारी से लगाई जाये। साथ ही जनऔ‍षधि केंद्र द्वारा उपलब्‍ध करायी जा रही दवाइयां एवं उपकरणों के नाम सहित रेट लिस्‍ट प्रदर्शित की जावे, जिससे लोगों को दवाईयों की कीमत का पता लग सके और उनका लाभ उठा सकें। भ्रमण के दौरान उपस्थित लोगों से संबंधित आवेदनों को प्राप्‍त किये और उनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज भ्रमण के दौरान कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा जिला अस्‍पताल में किये जा रहे कार्यो- साफ-सफाई, लाईटिंग व्‍यवस्‍था, पार्किंग व्‍यवस्‍था, बाउंड्रीवॉल एवं गेट के निर्माण के बारे में कराये जा रहे कार्यो की जानकारी ली। इस पर मंत्री द्वारा जिला प्रशासन एवं अस्‍पताल परिसर में कराये जा रहे कार्यो की सराहना की गई। 
इस दौरान गुना विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य, जिला पंचायत अध्‍यक्ष अरविन्‍द्र सिंह धाकड़, भाजपा जिला अध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्‍टर डॉ सतेन्‍द्र सिंह, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी गुना शिवानी पाण्‍डे, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर, सिविल सर्जन डॉ. भाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE