BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 5:58 pm
KHABAR : सीईओ जिला पंचायत ने कराहल में लिया आयुष्मान व आवास कार्य का जायजा, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

श्योपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा आज कराहल विकासखण्ड मुख्यालय कराहल पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य का जायजा लिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्याे की स्थिति भी देखी। इस अवसर पर सीईओ जनपद अभिषेक त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने ग्राम भ्रमण के दौरान आवास हितग्राहियों से चर्चा करते हुए समझाइश दी कि शीघ्रता के साथ आवास निर्माण का कार्य पूर्ण किया जायें। इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य की मैदानी समीक्षा भी की गई। उन्होने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत सभी सहरिया हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने है, जिसका कार्य सतत् रूप से किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जिन लोगों के आधार अपडेशन होने है, वे कैम्प में जाकर आधार ऑपरेटर के माध्यम से आधार अपडेशन करा सकते है।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत कराहल में 1212 आवास स्वीकृत किये गये है, जिनमें 1212 को प्रथम, 1134 को द्वितीय तथा 1048 को तृतीय किस्त प्रदान की गई है तथा 810 आवास पूर्ण हो गये है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE