BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 10:15 am
KHABAR : पाटी पुलिस ने ठग महिला का किया पर्दाफाश, भूत-प्रेत और गढ़े हुए धन (सोना-चांदी) का डर दिखाकर परिवार से जेवरात लेकर भागी महिला को पाटी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

Share On:-

बड़वानी। पाटी थाना क्षेत्र के पाटी में रहने वाले व्यक्ति को भूत-प्रेत और गढ़े हुए धन (सोना-चांदी) का भय दिखाकर परिवार से जेवरात लेकर भागी महिला को पाटी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रोहित पाटीदार ने बताया की पाटी में रहने वाले राजेन्द्र सोलंकी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि वह और उसकी बड़ी लड़की अंकिता कई दिनों से बीमार थे। डॉक्टरी इलाज के साथ-साथ वे देशी इलाज भी तलाश रहे थे। इसी बीच, एक महिला जो सेंधवा की निवासी है, उनके घर आई। महिला ने घर का निरीक्षण कर बताया कि उनके घर में भूत-प्रेत का साया है और जमीन में पुराना गढ़ा हुआ धन (सोना) छिपा है, जिसके कारण वे बीमार हो रहे हैं। महिला के इन दावों से परिवार  भयभीत हो गया। चांदनी बी ने उन्हें दिलासा दिया कि जादू-टोना और पूजा-पाठ के माध्यम से वह घर से भूत-प्रेत का साया हटाकर गढ़ा हुआ धन निकाल देगी। उसने पूजा के लिए सोने-चांदी के जेवरात की मांग की। भय और लालच के कारण, परिवार ने उसे अपने जेवरात सौंप दिए। महिला ने जेवरात पेटी में रखकर चेतावनी दी कि उसे छूने से अनर्थ हो जाएगा और अगले दिन पूजा करके उन्हें वापस सौंपने का वादा किया। ज़ब अगले दिन, चांदनी बी घर नहीं लौटी और न ही उससे कोई संपर्क हो सका तो परिवार ने पेटी खोली, तो उसमें अनाज के पोटले भरे मिले और सारे जेवरात गायब थे। महिला छल-कपट से सारे जेवरात ले लिए थे। इसी दौरान फरियादी ने पुलिस को शिकायत की। शिकायत पर पुलिस दुवारा तुरंत मामला दर्ज किया और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोहित पाटीदार द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम ने महिला की तलाश आरम्भ की। पुलिस की चतुराई और कुशलता से महिला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, महिला ने पहले अनजान बनने का प्रयास किया, लेकिन अंततः उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से छल-कपट से लिए गए सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती 4 लाख 50 हजार रुपए के बरामद किए गए। वही पुलिस ने आरोपी का नाम चांदनी बी पत्नी अब्दुल रज्जाक, निवासी सेंधवा का होना बताया है। वही पुलिस ने जनता को जागरूक रहने का संदेश दिया और अपील की कि इस प्रकार के छल-कपट से सावधान रहें। किसी भी संदेह पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करेगी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE