देवास। जेतपुरा में क्रूड ऑयल से भरा एक टैंकर पलटी खा गया। जिसका वाहन चालक राजेंद्र सिंह बुरी तरह फस गया। सुचना मिलने पर डीएसपी संजय शर्मा, ट्राफिक थाना प्रभारी पवन बागड़ी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां काफी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा उसे निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि वह रायबरेली यूपी का रहने वाला है और पानीपत से बड़ौदा जा रहा था। वहीं घायल का कहना है कि उसके सामने कुछ आ गया था जिसे बचाने के चलते उसने ब्रेक लगाए और टैंकर पलटी खा गया। घटना के बाद क्रूड ऑयल रोड पर गिरने लगा जिसे भी सही किया गया। घायल को उपचार हेतु देवास के जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने बताया कि उसे पैरों में हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। और प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया जाएगा।