बड़वानी। मध्य प्रदेश में सोयाबीन के दाम 6 हजार कपास के 10 हजार रुपए सहित अन्य फसलों की एमएसपी बढाने की मांग को लेकर रविवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय बड़वानी पर प्रभावी प्रदर्शन किया किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने सैकड़ो ट्रैक्टर के साथ रैली निकाली। बड़वानी विधायक राजन मंडलोई, राजपुर विधायक एवं पूर्व ग्रहमंत्री बाला बच्चन सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी, एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी आदि कांग्रेस के पदाधिकारी के नेतृत्व में किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने इंद्रजीत छात्रवास से रैली की शुरुआत की।
बता दे की बड़वानी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में ट्रेक्टर शामिल होने से जगह जगह जाम की स्थिति भी बनी रैली शहर के मुख्य मार्गाे से होकर पुराने कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपकर फसलों के दाम बढ़ाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा सरकार की कथनी करनी में अंतर है। एक ओर किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है दूसरी ओर अपने ही चुनावी वादों से मुकरकर किसानों से धोखा किया जा रहा है। गेंहू 2700, धान 3100 करने की बात कहने वाली सरकार ने, कम दामों पर फसले खरीद रही जिससे किसान कर्ज के बोझ में दब रहा है। कांग्रेस किसानों के साथ है उनका शोषण नही होने देंगे।