BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 10:41 am
BIG REPORT : उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ब्लॉक, रतलाम रेल मंडल की ट्रेनें होगी प्रभावित, 2 गाड़ियों को किया निरस्त, 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला रुट, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्‍या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड में शाहगंज स्‍टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के लिए रेलवे ने प्रस्‍तावित ब्‍लॉक लिया है। इस कारण रतलाम रेल मंडल की ट्रेने प्रभावित होगी। दो ट्रेनों को निरस्त किया है तो 8 ट्रेनों का रुट बदला है।

रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया 27 सितंबर को अहमदबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09465 अहमदाबाद दरभंगा क्‍लोन स्‍पेशल व 30 सितम्‍बर को दरभंगा से चलने वाली गाड़ी सख्‍या 09466 दरभंगा अहमदबाद क्‍लोन स्‍पेशल को निरस्त किया है।

इन ट्रेनों का बदला मार्ग
23 एवं 30 सितंबर को गुवाहाटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 15636 गुवाहाटी ओखा एक्‍सप्रेस वाया जफराबाद-सुल्‍तानपुर-लखनऊ चलेगी। इस दौरान अयोध्‍या कैंट एवं अकबरपुर नहीं जाएगी।
25 सितंबर एवं 02 अक्‍टूबर को कामाख्‍या से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 15668 कामाख्‍या गांधीधाम एक्‍सप्रेस वाया जफराबाद-सुल्‍तानपुर-लखनऊ चलेगी। इस दौरान अयोध्‍या कैंट नहीं जाएगी।
28 सितंबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19321 इंदौर पटना एक्‍सप्रेस वाया लखनऊ -सुल्‍तानपुर- जफराबाद चलेगी। अयोध्‍या कैंट, अकबरपुर एवं जौनपुर स्‍टेशन नहीं जाएगी।
25 एवं 27 सितंबर को अहमदबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19165 अहमदाबाद दरभंगा साबरमती एक्‍सप्रेस वाया बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन दरियाबाद, रुदौली, सोहवाल, अयोध्‍या कैंट, अयोध्‍या, गोसाईगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज,खोरसन रोड, आजमगढ़, मुहम्‍मदाबाद, मऊ, रोसड़ा, बलिया एवं सुरेमनपुर स्‍टेशन नहीं जाएगी।
23 सितंबर से 5 अक्‍टूबर तक दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19166 दरभंगा अहमदाबाद साबरमती एक्‍सप्रेस वाया छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी चलेगी। यह ट्रेन दरियाबाद, रुदौली, सोहवाल, अयोध्‍या कैंट, अयोध्‍या, गोसाईगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज,खोरसन रोड, आजमगढ़, मुहम्‍मदाबाद, मऊ, रोसड़ा, बलिया एवं सुरेमनपुर स्‍टेशन नहीं जाएगी।
23 सितंबर को दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09466 दरभंगा अहमदाबाद साबरमती क्‍लोन स्‍पेशल वाया छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी चलेगी। यह ट्रेन शाहगंज एवं अयोध्‍या कैंट स्‍टेशन नहीं जाएगी।
27 सितंबर एवं 2 अक्‍टूबर को सूरत से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19053 सूरत मुजफ्फरपुर एक्‍सप्रेस वाया अयोध्‍या-मनकापुर-गोरखपुर-छपरा चलेगी। यह ट्रेन शाहगंज आजमगढ़, मऊ एवं बलिया स्‍टेशन नहीं जाएगी।
29 सितंबर को मुजफ्फरपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19054 मुजफ्फरपुर सूरत एक्‍सप्रेस वाया छपरा-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्‍या चलेगी। यह ट्रेन शाहगंज आजमगढ़, मऊ एवं बलिया स्‍टेशन नहीं जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE