मंदसौर। कुछ ही दिनों बाद शारदीय नवरात्रि महोत्सव शुरू होने वाला हैं। घर घर माँ दुर्गा को विराजित कर पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही गरबा पंडालों में घट स्थापना कर नो दिनों तक डांडिया खेला जाएगा। युवाओं में गरबा को लेकर काफी उत्साह देखा जाता हैं। गरबा की प्रेक्टिस और साज सज्जा के लिए युवा वर्ग ने अभी से तैयारी कर दी हैं। वहीं मंदसौर विधायक विपिन जैन ने गरबा महोत्सव को लेकर आमजन से विशेष अपील भी की हैं।
मंदसौर विधानसभा से विधायक विपिन जैन के हाथों में तख्ती लिए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। तख्ती में लिखा हैं कि गरबा नृत्य माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। शहर वासियों को नहीं, कृपया अमर्यादित वस्त्र तथा फूहड़ गाने पूर्णत: प्रतिबंधित होना चाहिए।