BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 1:33 pm
KHABAR : आयुष्मान आपके द्वार थीम पर किया आयुष्मान पखवाड़े के कार्यक्रम का आयोजन, निकाली जागरूकता रैली, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रधानमंत्री द्वारा 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत ष् निरामयम् ष् योजना शुरू की गई । 6 वर्ष के संचालन के उपलक्ष्य पर 20 से 30 सितंबर 2024 तक ष् आयुष्मान आपके द्वारा थीम पर आयुष्मान पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जिसके तहत जिला चिकित्सालय मंदसौर से आयुष्मान भारत जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया । रैली जिला चिकित्सालय से गांधी चौराहा , बस स्टैंड तथा शहर के प्रमुख मार्गाे से निकाली गई । नगर पालिका अध्यक्ष गुर्जर द्वारा आयुष्मान शपथ दिलाई गई । शपथ कि हम सब मिलकर बेहतर स्वास्थ्य का संदेश फैलाएंगे, जिससे भारत आयुष्मान बनेगा , हम भी स्वस्थ रहेंगे और दूसरों को स्वस्थ रहने के लिए शिक्षित करेंगे । आयुष्मान भारत जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस चौहान , सिविल सर्जन डॉ डीके शर्मा ,जिला मीडिया अधिकारी डॉ एम एल कश्यप उपस्थित रहे । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस चौहान द्वारा बताया गया की 30 सितंबर 2024 तक जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । जिसमें निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण ,जांच ,आभा आईडी निर्माण ,आयुष्मान कार्ड निर्माण । आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर दस्तक दी जाएगी । आयुष्मान भारत जागरूकता रैली में कमलेश दंडोतिया , जिला समन्वयक पृथ्वीराज चौहान एवं यशवंत डांगी , जिले के आयुष्मान मित्र ,आशा कार्यकर्ता , शासकीय नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट व स्टाफ आदि ने रैली में भाग लिया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE