विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों का विभागों के माध्यम से अक्षरशः क्रियान्वयन समयावधि में किया जा रहा है।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गत दिवस विभागों की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए डीपीसी एल पी लखेरा ने बताया कि विदिशा जिले में नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) की तैयारियों को मुर्तरुप दिया जा रहा है। ततसंबंध में संपादित किए जा रहे कार्यों की शिक्षा विभाग के संचालक ने भी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अन्य जिलों को माडल अपने के निर्देश दिए हैं।
विदिशा जिले में एनएएस 2024 की कार्यवाही जैसे टास्क फोर्स का गठन, कोर समूह का गठन शासकीयध्अशासकीय शाला प्रमुखों व मदरसा संचालकों के साथ बैठक कर उद्देश्यों की प्राप्ति करने में कोई व्यवधान ना आएं।
डीपीसी लखेरा ने बताया कि विदिशा जिले में नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) 2024 जो कि माह नवंवर द्वितीय सप्ताह में आयोजित होगा। इस सर्वे के जिला ,खंड एवं शाला स्तर पर उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित कर उद्देश्यों की प्राप्ति के संबंध में आवश्यक गाइडलाइन मार्गदर्शन दिया गया है। इसी प्रकार कोर समितियों का भी गठन किया जा चुका हैऔर उन्हें दायित्वों से अवगत कराया गया है।
डीपीसी लखेरा ने बताया कि क्लास 3,6,9 के चिन्हित शासकीय एवम अशासकीय विद्यालयों के बच्चे शामिल होगे।सैंपल विद्यालय की सूची तत्समय प्राप्त होगी।इसलिए सभी विद्यालयों में तैयारी कराई जा रही है।एक विद्यालय से एक क्लास के अधिकतम 30 बच्चे शामिल होगे।
परीक्षा 19 नवंबर को संभावित है।यह सर्वे शिक्षा की गुणवत्ता को जांचने के लिए प्रत्येक तीन वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में कराया जाकर कर प्रदेशों की एवम जिलों की ग्रेडिंग की जाती है।