चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय अर्बन कॉपरेटिव बैंक फेडरेशन की 48वीं वार्षिक आमसभा संरक्षक कर्नाटक के पूर्व मंत्री डॉ एच के पाटिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण दास, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंब्रेला संगठन अध्यक्ष ज्योतिंद्र मेहता सहित निदेशक मंडल सदस्य के सानिध्य में शनिवार को एनसीयूआई ऑडोटोरियम नई दिल्ली में संपन्न हुई। जिसमे देश भर से आए बैंक चेयरमैन व प्रबंध निदेशको ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य वक्ताओं ने अर्बन बैंकिंग क्षेत्र के समक्ष खड़ी चुनौतियों का सामना करने में मुख्य भूमिका निभाते हुए बैंक की व्यवसायिक वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन किया।
बैठक में चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक व राज्य सहकारी विभाग द्वारा प्रचलित नियमो में विसंगतिया दूर करने, अंब्रेला संगठन में अंशपुंजी निवेश में सभी बैंकों की भागीदारी सुनिश्चित करने व राष्ट्रीय फेडरेशन की सदस्यता वृद्धि करने तथा शिक्षा कोष से बैंक द्वारा प्रशिक्षण आयोजित करने पर अंशदान देने में राज्य फेडरेशन की भूमिका सुनिश्चित करने को अपील की।
डॉ सेठिया ने कहा की सहकारी बैंकों को आयकर मुक्ति के लिए भी राष्ट्रीय फेडरेशन पहल करे और देश भर के बैंक इस मांग पर सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए निदेशक मंडल का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे।
डॉ सेठिया के साथ प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी चित्तौड़गढ़ सहित राजस्थान से कोटा, जालोर, उदयपुर अर्बन, बालोतरा, ब्यावर, जयपुर गिनग्रोथ बैंक ने आमसभा में सहभागिता निभाई।