विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के तहत तीन हितग्राहियों को क्रमशः दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर आवेदिकाओं के बैंक खातों में जमा कराने के निर्देश संबंधितों को जारी किए गए हैं।
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के मूल निवासी कल्याणी महिला को पुर्नविवाह प्रोत्साहन करने के लिये दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदाय किये जाने का प्रावधान है।
जिला पंचायत सीईओ पंकज जैन ने बताया कि योजना अंतर्गत विदिशा जिले की 3 कल्याणी महिलाओं को सहायता राशि स्वीकृत की गई है उन में ग्यारसपुर विकास खंड के ग्राम धतुरिया की लक्ष्मीबाई सेन पति मूलचंद सेन, एवं ग्राम घटेरा की रूपाली पति टीकाराम तथा नटेरन विकास खंड के ग्राम मूंडरापीतांबर की शिवकुमारी रघुवंशी पति राजू रघुवंशी शामिल हैं। संबंधित हरेक आवेदिकाओं के लिए बैंक खातों में स्वीकृत सहायता राशि प्रदाय होगी।