देवास। अखिल भारतीय महापौर परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का सोमवार को आयोजन हुआ। निजी होटल में आयोजित बैठक में 28 महापौर अलग-अलग क्षेत्रों से शामिल हुए। कार्यक्रम नगरीय प्रशासन और विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री उमा शंकर गुप्ता, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, राष्ट्रीय महापौर परिषद अध्यक्ष माधुरी अतुल पटेल के विशेष आतिथ्य में आयोजित हुआ।
महापौर गीता अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को आयोजित होने वाली बैठक में सभी महापौर-गण और पदाधिकारी अपने अपने विचार साझा करेगें। शाम 4 बजे माताजी टेकरी पर मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा और शाम 4.30 बजे बिलावली में स्थित भगवान महाकाल के दर्शन कर, शाम 5 बजे सभी अतिथि इंदौर रोड श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क का दौरा करेंगे। इसके बाद बैठक का समापन होगा।