सीहोर। कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने के लिये राज्य मुक्त ओपन शिक्षा बोर्ड ने ग्रामीण पथ रोशन योजना प्रारंभ की है। इस योजना से 18 से 45 वर्ष आयु समूह के कक्षा 10वीं तक के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिलाया गया है। ग्रामीण पथ रोशन योजना में चयनित युवाओं को बैंगलुरू के उद्यम लर्निंग फाउंडेशन से प्रशिक्षण दिलाया गया है। योजना के लिये राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ रूपये की राशि लोक शिक्षण संचालनालय को प्रदाय की जा चुकी है। स्कूल शिक्षा विभाग इसे विस्तारित करने की योजना बना रहा है।