BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 7:57 pm
NEWS : अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का चतुर्थ अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का चतुर्थ अधिवेशन चित्तौडगढ मार्बल लघु उद्योग संस्थान सभागार में सीताराम जाट वृत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
संरक्षक प्रेमबाबु शर्मा ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम सत्र में विशिष्ठ अतिथि सीपी जोशी सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उदघाटन कर्ता सुशील सेन प्रदेश महामंत्री राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ रहे। 
उदघाटन समारोह में सीपी जोशी ने भारतीय मजदूर संघ की संगठनात्मक परिपाटी को बताते हुए कहा कि संघ देशहित एवं मजदूर हित में सबसे अग्रणी संगठन है और संगठन हमेशा से ही कर्मचारियों के हित मे कार्य करता आया है। संगठन के लिए देशहित ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अधिवेशन के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि गौतम दक, सहकारिता मंत्री राजस्थान सरकार जयपुर ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ देश में सबसे बड़ा संगठन है एवं संगठन हमेशा से ही राष्ट्रहित में कार्य करने में आगे रहा है। अमर सिंह सांखला राष्ट्रीय पेंशनर संयोजक भारतीय मजदूर संघ ने संबोधित करते हुए बताया कि संगठन के द्वारा कर्मचारियों के हितों में किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए संगठन की विचारधारा से अवगत कराया। इनके अलावा विजयसिंह बाघेला, प्रदेश उप महामंत्री बीएमएस हेमराज डांगी, अध्यक्ष अजमेर डिस्कॉम देवकरण सैनी महामंत्री, अजमेर डिस्कॉम धर्मू पारवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्युत पेंशनर संघ जयपुर, जुम्मा काठात जिला प्रभारी ने भी संबोधित किया।
बैठक में सेवानिवृत वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों का उपरणा ओढाकर स्वागत किया गया ।
सागरमल टांक महामंत्री ने संचालन किया एवं महामंत्री प्रतिवेदन मे विगत तीन वर्षों में संगठन द्वारा किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष अभय बोहरा ने आय-व्यय का लेखा जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। 
देवकरण सैनी महामंत्री, अजमेर डिस्कॉम ने नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें संरक्षक सीताराम जाट अध्यक्ष करूणेश बंसल एवं महामंत्री तुलसीराम मेनारिया कार्यकारी अध्यक्ष इन्द्रसिंह राणावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणलाल कुमावत अजय शर्मा उपाध्यक्ष कंवरसिंह, नन्दकिशोर गर्ग, गोपाल शर्मा, जसवंत गोचर, पारस जणवा अनिल छींपा, राजु लाल बैरवा संयुक्त महामंत्री कुलदीप छीपा जोशी संगठन मंत्री चरण सिंह मीणा सह संगठन मंत्री भवानीशंकर आचार्य कार्यालय मंत्री गोपाल आंजना विधि सलाहकार बृजेश सिंह, अनिल रामनानी, कोषाध्यक्ष अभय बोहरा सह कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा प्रचार मंत्री राजू लाल जाखड़ मंत्री सुनीता एल सिरवी, शंभूसिंह, उदयलाल जाट, तिलकराज शर्मा, विनायक उपाध्याय, हिमांशु पंवार, महेन्द्रपाल मीणा, सुरेश चन्द्र गायरी, महिला प्रकोष्ठ तुलसी लौहार, मौसम बाई मीणा, अंगूरबाला जोशी एवं विभिन्न कार्यालयों से 16 कार्यसमिति सदस्यों को मनोनीत किया गया।
सीताराम शर्मा ने अध्यक्षीय उदबोधन में उपस्थित हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE