रतलाम। मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया 25 सितंबर को रतलाम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करोसिया 25 सितंबर को प्रातः 10.00 बजे रतलाम आकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष के साथ चर्चा करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11.00 बजे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष के साथ रतलाम में मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार से मिलेंगे तथा दुर्घटना वाले स्थान का निरीक्षण करेंगे। वह इसी दिन शाम 6.00 बजे रतलाम से इंदौर प्रस्थान कर जाएंगे।