नीमच। संभाग स्तरीय ताईक्वाडो प्रतियोगिता जो आज रतलाम में आयोजित हुई थी। शासकीय उमावि कराड़िया महाराज की 4 छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से 2 बालिकाएं कु. चहेती पिता हमेर सिंह और कु. खुशबू जैन पिता सुभाष जैन का विदिशा में होने वाली राज्य स्तरीय ताईक्वाडो प्रतियोगिता दिनांक 04 अक्टूबर 2024 से 07 अक्टूबर 2024 में होने वाली प्रतियोगिता में चयन हुआ।
इस अवसर प्राचार्य आरके शर्मा व कोच कु. ऋतु परमार (ब्लैक बेल्ट 2 डान) तथा शाला के समस्त स्टॉफ ने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।