BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 8:16 pm
KHABAR : स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाड़ा, नीमच सिटी के वार्ड क्र 3 में नपा ने चलाया स्‍वच्‍छता जागरूकता अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्‍वच्‍छ भारत-स्‍वस्‍थ भारत के संकल्‍प के साथ भारत सरकार द्वारा 17 सितम्‍बर से 2 अक्‍टूबर तक आयोजित स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिला कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा डिप्‍टी  कलेक्‍टर एवं जिला शहरी परियोजना अधिकारी चंद्रसिंह धार्वे तथा नपाध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं सीएमओ महेंद्र वशिष्‍ठ के नेतृत्‍व में आयोजित विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत प्रयास शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा 23 सितंबर, सोमवार को वार्ड पार्षद रामचंद्र धनगर की उपस्थिति में नगर पालिका नीमच के वार्ड क्रमांक 3 नीमच सिटी में स्वच्छता के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को घरों का कचरा सड़क पर नहीं फेंकने की समझाइश दी गई।
इस टीम के साथ वार्ड पार्षद रामचंद्र धनगर ने घर-घर जाकर महिलाओं एवं आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया। साथ ही अपने घर का गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग रखने तथा नगर पालिका द्वारा संचालित वाहन में ही कचरा डालने की समझाइश देकर अपने घर गली मोहल्ला और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान देने की अपील की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE