BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 8:21 pm
KHABAR : सीएमएचओ डॉ. बेक ने सीएचसी विजयागंज मंडी तथा हेल्‍थ एण्ड वैलनेस सेन्टरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ने सिविल अस्पताल सीएचसी विजयागंजमण्डी तथा हेल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर पटलावदा और बिजेपूर का निरीक्षण किया। उन्‍होंने सीएचसी विजयागंजमण्डी में ओपीडी और विभिन्न वार्ड, लेबर रूम का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कार्यक्रमो की जानकारी ली, आयुष्मान पखवाडा में घर-घर जाकर सर्वे कर पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और ग्रामीण क्षेत्र में अंर्तविभागीय समन्वय कर जागरूकता रैली निकाल कर योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। सीएम हेल्प लाइन के शीघ्र निराकरण करने, मौसमी बीमारियों की निगरानी और दवाईयों की प्रत्येक संस्था में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

सीएचसी विजयागंजमण्डी में सीएमचएओ ने सेक्टर बैठक ली। जिसमें अनुपस्थित हेल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर दत्तोतर के सीएचओ प्रवीण, आगरोद एमपीडब्ल्यू राधेश्याम गोयल और आकस्मिक निरीक्षण के दौरान हेल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर बिजेपूर में ताला लगा पाये जाने पर एवं ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित सीएचओ दीपक चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा संतोषजनक जवाब नही मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ धर्मेन्द्र चौधरी को निर्देश दिये कि सभी सेन्टरों का नियमित भ्रमण करें। बिना पुर्व सूचना और अवकाश लिये कर्मचारी फील्ड में अनुपस्थित रहता है तो कार्यवाही करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE