खरगोन। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मे किया गया प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानूड ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल महत्वपूर्ण है जो विद्यार्थी जीवन में खेलों से जुड़ता है वह अनुशासित और संस्कारवान तो बनता ही है शारीरिक और मानसिक रूप सेभी हस्त पूस्ट होता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है इसलिए मस्तिष्क के स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद आवश्यक है आप सभी खूब खेले और खूब पड़े आज आप जिला स्तर पर खेलने आए हो आपका प्रयास आपको संभाग ,राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक लेकर जाएगा इसके लिए आपको सतत अभ्यास की आवश्यकता रहेगी इस अवसर पर शिक्षा विभाग के हबीब बैग मिर्जा, जबर सिंह मंडलोई सावन प्रजापत, चेतन मनुकर, संगीता चौहान, रितु सोलंकी, तेजस्विनी पाठक, आयुषी जोशी, लकी सिंह, विवेक सिंह अंकित, यश गुप्त, इमरान खान, अखिलेश मालवी आदि खेल प्रशिक्षक मौजूद थे 14, 17, 19 बालक, बालिका आयु वर्ग में 10 विद्यालयों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे प्रतियोगिता का समापन संयोजक विद्यालय के डायरेक्टर उज्जवल अत्रे एवं बउ राइज स्कूल बड़वाह के खेल अधिकारी देवी सिंह चौहान आथित्य में किया गया इस अवसर पर अत्रे ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि हारने वालों को निराश नहीं होना चाहिए आप खेलों का सतत अभ्यास करें आप भी प्रथम स्थान प्राप्त कर सकते हैं अत्रे ने उपस्थित खेल प्रशिक्षक और शिक्षकों का प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आभार व्यक्त किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निम्न अनुसार स्कूलों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की संस्कार इंटरनेशनल स्कूल बड़गांव, विनय बाल मंदिर खरगोन, बाफना पब्लिक स्कूल गोगावा, आदित्य विद्या विहार खरगोन, गोकुलदास पब्लिक स्कूल खरगोन ,देवी रूकमणि स्कूल खरगोन, ज्ञान कुंज स्कूल खरगोन, प्रियदर्शनी स्कूल खरगोन, सेंट जूद स्कूल खरगोन, बाल शिक्षा निकेतन खरगोन, उद्घाटन, समापन एवं प्रतियोगिता का संचालन सावन प्रजापत ने किया एवं अंत में आभार लकी सिंह ने व्यक्त किया।