BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 10:56 am
REPORT : सीएम हेल्प लाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए,  कलेक्टर बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाइन में आधिकाधिक शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करके अपने विभाग की रैंकिंग को उच्च स्तर पर ले जाएं।

सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि  आगामी शनिवार को पुनः सीएम हेल्पलाइन की विशेष बैठक में समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने प्रत्येक शिकायत अटेंड करने के निर्देश विभागों को दिए। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि शिकायत अटेंड नहीं करने पर कार्यालय प्रमुख के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर द्वारा बैठक में स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा, कृषि, महिला बाल विकास विभाग द्वारा शिकायतों के कम निराकरण पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए नियोजित ढंग से कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय तथा जिले की अन्य चिकित्सा संस्थाओ में मरीजों के उपचार हेतु डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तथा दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE