BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 11:00 am
KHABAR : स्वच्छता ही सेवा अभियान में आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां, जन-जन को बताया साफ-सफाई का महत्व, बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत विगत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान-स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम पर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन लगातार जारी हैं। इसी तारतम्य में आज जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया की ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मियों के लिए सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र मो. बड़ोदिया में स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत कालापीपल की ग्राम पंचायत खोखराकलां के विद्यालय में बच्चों द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता की शपथ ली गई। साथ ही बच्चों के द्वारा श्रमदान कर ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम खरदोनकलां में विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण कर स्‍वच्‍छता का संदेश दिया गया। साथ ही स्‍वच्‍छता की शपथ भी दिलाई गई। ग्राम कोठड़ी में स्‍वच्‍छता से संबंधित नारों का लेखन दिवारों पर किया गया।

जनपद पंचायत शुजालपुर के ग्राम कड़वाला में स्‍कूल बच्‍चों को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई गई। ग्राम उगली में सामुदायिक श्रमदान के साथ उपस्थित जन समुदाय को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई गई। जनपद पंचायत शाजापुर के ग्राम लालाखेड़ी कुल्‍मी एवं सिरोलिया में स्‍वच्‍छता के लिए सामुदायिक श्रमदान कर स्‍वच्‍छता की शपथ ली गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE