BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 11:05 am
REPORT : कलेक्टर बाफना ने ली समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- बहते हुए पानी को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। वर्षा ऋतु समाप्त होने पर है अतरू नदी-नालों पर बने स्टॉप डेम एवं रपटों पर बहते हुए पानी को रोकने के लिए गेट लगाएं। जहां गेट नहीं है, वहां बोरी बंधान बनाकर बहता हुआ पानी रोके। उक्त निर्देश कलेक्टर ऋजु बाफना ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने शनिवार एवं रविवार में पानी रोकने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर बाफना ने कहा कि शाजापुर जिला अति दोहन की श्रेणी में आता है अतरू भूजल स्तर बनाने के लिए सतह पर पानी रोकना अति आवश्यक है। सभी विभाग नदी-नालों एवं जहां भी पानी बहता हुआ दिखे वहां पानी रोकने के उपाय करें। समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चल रहे सर्वे के संबंध में निर्देश दिये कि सर्वे के होने के उपरांत सूची का प्रकाशन कर आपत्ति प्राप्त करें। आपत्ति प्राप्त करने के लिए रजिस्टर बनवाएं। जनपद स्तर पर आपत्ति के निराकरण से संतुष्ट नहीं होने पर संबंधित व्यक्ति जिला स्तर पर अपनी आपत्ति अपील के रूप में दर्ज करा सकते हैं।

कलेक्टर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि वे शहरी क्षेत्रों की बैंक शाखाओं को अपग्रेड करने के लिए प्लान बनाएं। साथ ही जिला सहकारी बैंक में कस्टमर केयर शुरू करने के लिए दुरभाष नंबर प्राप्त करें। शाजापुर एवं शुजालपुर के अनुविभागीय अधिकारियों तथा नगरपालिका के सीएमओ को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मुख्य सड़कों के दोनों ओर से आवागमन में बाधक कब्जों को हटवाएं। स्वास्थ्य विभाग की सीएम हेल्पलाइन पर उपचार से संबंधित आने वाली शिकायतों को जिला चिकित्सालय के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर के मार्गदर्शन में निराकृत कराने के निर्देश दिये। जिन विकासखण्डों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाना है, वहां कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से खण्ड स्तरीय शिविर लगाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मेजर ऑपरेशन की संख्या बढ़ाएं। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय चिकित्सक यदि निजी चिकित्सालयों में शल्यक्रिया आदि करेंगे तो उनके विरूद्ध कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित निजी चिकित्सालयों पर भी कार्रवाई की जायेगी। जिला परिवहन अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बिना परमिट चल रहे वाहनों की सूची सरपंचों को भी दें। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी के प्रबंधक को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वे स्व सहायता समूहों की महिलाओं को कृषि से जोड़ने के लिए उनका एक्सपोजर विजट कराएं। कलेक्टर ने जिला पंचायत के अधिकारी को निर्देश दिये कि एनआरईजीएस योजना के तहत नंदन फलोद्यान के प्रकरण बनाएं। नगरपालिका शाजापुर सीएमओ को कलेक्टर ने बस स्टेण्ड का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। गौशाला निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी गौशालाओं का पंजीयन कराने के लिए कहा। साथ ही कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि गौशाला की गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराएं।

इस मौके पर कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग की योजना एनएलएम के तहत कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस योजना से किसानों को जोड़े। कलेक्टर बाफना ने बैठक से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के कारण नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक का 5 दिन का वेतन रोकने के आदेश दिये हैं।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE