शाजापुर। जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक का आयोजन प्रशासनिक संकुल भवन में किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी मामलों पर बोर्ड के अध्यक्ष जिलाधीश उज्जैन नीरज कुमार सिंह से चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में ईसीएचएस के भवन हेतु भूमि, पूर्व सैनिकों के शस्त्र लायसेंस जारी करने एवं नवीनीकरण, सैनिक कल्याण कार्यालय में जल भराव की समस्या, महाकाल मंदिर की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों की भागीदारी जैसे आदि अनेक विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन विष्णु दत्त शर्मा (से.नि.), ओआईसी ईसीएचएस कर्नल प्रदीप सिंह (से.नि.), कर्नल राजकुमार सिंह चौहान (से.नि.), कर्नल जीआर वर्मा (से.नि.), एडीएम अनुकूल जैन, एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला, कल्याण संयोजक सूबेदार मेजर (होनररी कैप्टन) भंवर सिंह मैरावत (से.नि.), सूबेदार गोपाल सिंह चौहान (से.नि.), पूर्व डीएसपी सुभाष दुबे उपस्थित थे।