शाजापुर। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष टैगोर द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में संचालित कार्यों रोजगार दिवस सृजन, शून्य मस्टर रोल- बोरी बंधान, स्टॉपडेम के कड़ी शटर लगाना, गौशाला, ग्रामीण पुस्तकालय एवं अपूर्ण कार्याे की समीक्षा की गई। इस अवसर पर बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहायक यंत्री मनरेगा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, बीसी मनरेगा, उपयंत्री को निर्देशित किया गया कि समय-सीमा में शासन के उपरोक्तानुसार कार्यों को पूर्ण कराये जाकर शतप्रतिशत लेबर बजट 2024-25 पूर्ण करना सुनिश्चित करें।