देवास। जिला अस्पताल के चिकित्सक दल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लगने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के लिए कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ. अतुल पवनिकर, नर्सिंग ऑफिसर चेन चौधरी, डिस्ट्रीक सुपरवाईजर महिपाल सिंह सोलंकी, लेब टेक्नीशियन कुलदीप परमार, शाहरूख खान और पवन बामनिया ने अधिकारी/कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।