विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के द्वारा जिले में भूमि पर हुए अतिक्रमणो को सर्वोच्च प्राथमिकता से हटाए जाने के निर्देश सभी एसडीएमो को दिए गए हैै उन्होंने चरनोई भूमि पर भी किसी भी प्रकार से अतिक्रमण ना हो का अभियान क्रियान्वित कराने के निर्देश समस्त एसडीएमो को दिए है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में शमशाबाद तहसील क्षेत्र में आज वन विकास निगम की भूमि 175 बीघा को अतिक्रमण से विमुक्त कराया गया है। जिसका बाजार मूल्य आठ करोड़ 75 लाख रूपए आंकलित है।
शमशाबाद एसडीएम अजय प्रताप सिंह पटेल ने बताया कि ग्राम सिंगाखेडी थाना बूढाखेडा के समीप के ग्रामो में वन विकास निगम का संरक्षित वन (पीएफ) 242 एवं 243 की 35 हेक्टेयर (175 बीघा) में वन विकास निगम के द्वारा वर्ष 2010 में पौधरोपण कराया गया था उक्त भूमि पर आस-पास के ग्रामवासियों के द्वारा फसल बोकर अतिक्रमण करते जा रहे थे। एसडीएम पटेल ने बताया कि ग्राम सिंगाखेडी थाना एवं बूढाखेडा ग्राम के समीप वन क्षेत्र से लगी कक्ष क्रमांक 242 एवं 243 में स्थानीय ग्रामीणो के द्वारा किए गए अतिक्रमण को वन क्षेत्र से मुक्त कराने के लिए पुलिस बल जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल था। आवश्यकता के अनुसार आज सोमवार 23 सितम्बर को अतिक्रमण विरोधी मुहिम हेतु थाना शमशाबाद से उपरोक्तानुसार पुलिस बल प्राप्ति के उपरांत वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो सके। अतिक्रमण हटाने की समुचित कार्यवाही निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुई हैं अतिक्रमणकारियों के द्वारा बोयी गई फसल को ट्रेक्टरों में विभिन्न उपकरणो को लगाकर एवं जेसीव्ही मशीन की मदद से विनिष्टिकरण की कार्यवाही की गई है। अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही के दौरान वन विकास निगम भोपाल के संभागीय प्रबंधक तरूण कौरव, शमशाबाद नटेरन एसडीएम अजय प्रताप सिंह पटेल, एसडीओपी लटेरी मिश्रा, तहसीलदार दीप द्विवेदी, थाना प्रभारी जसवंत मीना एवं वन विकास निगम के सहायक संभागीय प्रबंधक कृष्ण कुुमार यादव, परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी राजकुमार भलावी और गोविन्द कुशवाह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।