BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 1:34 pm
KHABAR : जिले के 60 प्रगतिशील कृषकों के दल को गुजरात राज्य में प्रशिक्षण के लिए कलेक्टर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अन्तर्गत जिले के विभिन्न विकास खंडों के 60 प्रगतिशील कृषकों का समुह गुजरात राज्य में एन. एम. सदगरू वाटर एण्ड डेवलोपमेंट दाहोद (गुजरात) कृषि के क्षेत्र में नवीन कृषि तकनीकियों का अवलोकन करने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रस्थान हुआ। कृषको के समुह के वाहन को कलेक्टर एवं अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड प्रियंक मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कृषकों का समुह प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती, फसल विविधिकरण, एकीकृत किट एवं रोग प्रबंधन , एकीकृत पोषण प्रबंधन ,जल संरक्षण हेतु सिंचाई की नवीन उन्नत विधियों , उद्‌द्यानीकी फसलों का महत्व एवं नवीन प्रबंधन तकनीकी , क्षेत्र भ्रमण और गतिविधियों का अवलोकन भी करेंगे। 

कलेक्टर मिश्रा ने प्रशिक्षण में जाने वाले कृषको से चर्चा करते हुये बताया कि सभी कृषक आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित रह कर संस्थान द्वारा कृषि तथा संबंध क्षेत्र में किये गये तकनीकी कार्य के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण उपरांत अपने खेतो में नवीन कृषि तकनीकी का उपयोग कर अधिक से अधिक लाभ अर्जित करें। साथ ही आपने क्षेत्र एवं जिले के अन्य कृषकों को भी तकनीकी ज्ञान प्रदान करें। कृषको दल के प्रस्थान के समय उप संचालक कृषि जी.एस. मोहनिया, परियोजना संचालक आत्मा कैलाश मगर एवं जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE