गुना। स्थानीय जयस्तंभ चौराहे पर 94 हजार सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति के खि़लाफ़ एआईडीएसओ के द्वारा छात्र प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शानू भिलाला ने कहा कि आज़ादी के 76 साल बाद आज शिक्षा की जो जर्जर हालात आज हो रहे है यह समाज की रीढ़ को तोड़ के रख देंगे। हर बच्चे तक शिक्षा को ले जाने की जरूरत है, सरकार इसके विपरीत शिक्षा को संकुचित करती जा रही है। वर्तमान समय मे शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने की जरूरत है जबकि सरकार सीएम राइज स्कूल के नाम पर 94000 हजार स्कूल बंद करने का फरमान जारी कर रही है। हमारे यहां 21000 ऐसे स्कूल हैं जहां सिर्फ एक शिक्षक है ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बच्चे किसके भरोसे स्कूल जाएं स अगर यह स्कूल जाते भी हैं तो इन्हें पढ़ाएगा कौन? स्कूल शिक्षा विभाग के मध्य प्रदेश राज्य पोर्टल 2.0 के अनुसार प्रदेश के 47 जिलों के 2,621 स्कूलों में शिक्षकों की संख्या शून्य है।