BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 1:48 pm
KHABAR : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित धार एवं झाबुआ के बैंक कर्मचारियों की कार्यशाला सम्पन्न, धोखाधड़ी से बचने सहित अन्य आवश्यक विषयों पर दिया प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित धार एवं झाबुआ के समस्त शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए गबन धोखाधडी की रोकथाम और बैंकिंग नियमों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित धार के सभागृह में आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारम्भ सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलित कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विशेष कतवर््य अधिकारी अपेक्स बैंक भोपाल आर.के. गंगले, संनदी लेखाकर अमोल रांगणेकर एवं उपायुक्त सहकारिता एवं बैंक प्रशासक वर्षा श्रीवास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के रायकवार उपस्थित थे। 

कार्यशाला में रांगणेकर द्वारा उपस्थिति समस्त कर्मचारियों को धनशोधन निवारण, बैंक सीटीआर, इनकम टेक्स, जी.एस.टी, टैक्स ऑडिट एसटीआर, एसएफटी रिर्पाेटिंग और साईबर सुरक्षा पर आयकर के विभिन्न प्रावधानों का बैंक पर प्रभाव के संबंध में जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। प्रमुख प्रशिक्षक गंगले द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों की शाखाओं में गबन धोखाधड़ी के शुरूवाती लक्षण और रोकथाम, केवाईसी, एएलएम, पीएलएम निरंतर रिपोर्ट समीक्षा और शाखा में कार्यरत कर्मचारियो पर बारिकी से निगरानी, बैंक की समस्त शाखाओं, मुख्यालय में पदस्थ टीसीएस, एल-01 इंजीनियर तथा संविदा, आउटर्साेस एवं उनके परिवारजनों के सेविंग खातों, एफडीआर खातों का प्रिंट आउट निकालकर एक प्रविष्टि की जॉच किये जाने के बारे में एवं सीबीएस वातावरण में धोखाधड़ी की रोकथाम पर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। 

उपायुक्त सहकारिता एवं बैंक प्रशासक श्रीवास द्वारा उक्त कार्यशाल में उपस्थिति धार एवं झाबुआ बैक में पदस्थ कर्मचारियो को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों की शाखाओं, समितियों में हो रहे गबन धोखाधड़ी के शुरूवाती लक्षण और रोकथाम के लिये अवगत कराया गया। अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायकवार द्वार अधिकारी/कर्मचारियों का आभार प्रदर्शित करते हुये उक्त प्रशिक्षण में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को प्राथमिकता के आधार पर किये जाने हेतु अवगत कराया गया एवं बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं एवं धार एवं झाबुआ बैंक से समस्त बैंक कर्मचारी स्टाफ की नियमित एवं अनुशासित उपस्थिति के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थापना अधिकारी ममता शुक्ला, विपणन अधिकारी सोरभ समकारिया, लेखा कक्ष प्रभारी विकास लाड, योजना विकास कक्ष प्रभारी अंकित परमार, स्थापना कक्ष उज्जवल वर्मा एवं मुख्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE