मुरैना। जिले की जोरा विधानसभा क्षेत्र में विगत दिनों से जमकर मूसलाधार वर्षा हुई जिससे किसानों की बाजरा तिली की फसल नष्ट हो गई। किसानों के भूमि को देखने प्रशासन के जुम्मेदार अधिकारियों द्वारा अनदेखा कर दिया, और पटवारी आर आई, तहसीलदार अन्य अधिकारी नही पहुँचे, किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय कैलारस में पहुचकर किसान एवं कांग्रेश पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
अब देखना यह होगा कि किसानों की हुई फसल नष्ट को लेकर प्रशासन मुआवजा दिलाने का काम करती है या नही काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का धरना कब तक जारी रहेगा।