नीमच। जाजू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनके डबकरा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व संयोजक डॉ रश्मि वर्मा के स्वागत अभिनंदन के साथ हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनके डबकरा ने 24 सितंबर को एनएसएस की स्थापना दिवस, उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य नॉट मी बट यू हमें निस्वार्थ भाव से सेवा करना सिखाता है। हमें समाज एवं अन्य लोगों के प्रति विचारशील होना चाहिए। अपने कर्तव्यों के लिए सजग रहना चाहिए। सदैव राष्ट्रहित के लिए कार्य करना चाहिए। सभी के कल्याण के साथ स्वयं का कल्याण जुड़ा होना चाहिए। प्राचार्य ने बताया कि एनएसएस का आदर्श वाक्य स्वयं से पहले आप जीवन में उतारने एवं समाज सेवा के द्वारा अपने व्यक्तित्व के विकास करने की प्रेरणा हासिल होती है।
स्थापना दिवस के अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत भागीदारी करते हुए स्वच्छता सब की जिम्मेदारी विषय पर नुक्कड़ नाटक तथा रासेयो गीत प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने सामुदायिक कार्य एवं स्वच्छता के महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियंका ढलवानी तथा आभार प्रदर्शन स्वयंसेविका पायल बंजारा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालयीन परिवार स्टाफ एवं 100 से अधिक छात्र उपस्थिति रही।