सीहोर। भारत सरकार की राष्ट्रीय व्यो श्री योजना के अंतर्गत एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम) उज्जैन के द्वारा 24 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक सहायक उपकरण टेट्रा पोट, स्पाइनल सपोर्ट, नी ब्रेस सीलीकोन फोम कुशन, सर्वाइकल कालर, एल-एस बेल्ट, व्हील चेयर विथ कमोड, चेयर स्टूल विथ कमोड, वाकिंग स्टीक, बैसाखी, व्हील चेयर, वाकिंग स्टिक विध शीट जैसे सहायक उपकरण के लिये वृद्धजनों का चिन्हांकन किया जाएगा।
सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिय वृध्दजन कि आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। सहायक उपकरण के लिए आनिवार्य दस्तावेज आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड या आय प्रमाण पत्र मासिक आय 15000 रूपए या उससे कम हो। ऐसे वृध्दजन जिन्हें वर्ष 2022 में राष्ट्रीय व्यो श्री योजना का लाभ नही मिला है, वे वृद्धजन 24 सितंबर से 28 सितंबर 2024 प्रातः 10 बजे से साय 04 बजे तक हाईवे सेकड़ाखेड़ी रोड स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुर्नवास संस्थान जाकर चिन्हांकन करा सकते हैं। इसके तहत जिन वृद्धजनो का चिन्हांकन किया जाएगा उन्हे 01 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सहायक उपकरण वितरित किये जायेंगे।