BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 3:09 pm
KHABAR : जाजू महाविद्यालय में स्वच्छता के संदेश के साथ तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू कन्या शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 24 सितंबर से तीन दिवसीय बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट कार्यशाला का आयोजन शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के कैरियर मार्गदर्शन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने एवं छात्राओं को पुरानी टूटी-फूटी वस्तुओं को पुनः रीसायकल कर नव-उत्पाद निर्माण बनाने हेतु महाविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित जा रही है। 
कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनके डबकरा, कार्यशाला एक्सपर्ट के रूप में उपस्थित शहर की प्रसिद्ध आर्टिस्ट मीनाक्षी यादव एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ रश्मि हरित द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के डबकरा ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता जागरूकता के संदेश को जन- जन तक पहुंचना तो है ही साथ ही अपने आसपास के पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक करना भी है। आपने बताया कि ऐसी वस्तुएं जो टूट गई है या किसी कारण से उपयोगी नहीं है उन सभी वस्तुओं को रचनात्मक और कलात्मक ढंग से तैयार कर पुनः उपयोगी और सजावटी बनाया जाए ताकि वस्तुएं उपयोगी हो सके। इसके साथ-साथ छात्राएं अपने कलात्मक अभिव्यक्ति से न केवल सुंदर वस्तु में सृजित कर सकती हैं बल्कि इन नव सृजित  वस्तुओं को बाजार में मन चाहे दामों पर बेचकर  स्वर्णिम रोजगार के एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकती है। आपने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर नव-सृजीत वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा और उत्कृष्ट सृजन के लिए छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यशाला मैं छात्राओं की प्रशंसनीय उपस्थिति एवं महाविद्यालय परिवार की सभी शिक्षक साथियों की उपस्थिति कार्यशाला की सफलता का अग्रिम संदेश प्रसारित किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE