BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 3:25 pm
REPORT : स्वच्छता पखवाड़े के तहत हटाई गंदगी, नगर पालिका ने फायर स्टेशन की आरक्षित भूमि पर चलाया बुलडोजर, अतिक्रमणकर्ताओं पर की जुर्माने की कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस दौरान गांव-गांव, नगर नगर सफाई अभियान चलाकर गंदगी और कचरे को हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका नीमच द्वारा शहर के गोमाबाई रोड पर लाइन डेन के पास फायर स्टेशन के लिए आरक्षित भूमि पर गंदगी और अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। सफाई के दौरान नगर पालिका के सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

दरअसल लंबे समय से नगर पालिका को यह शिकायत मिल रही थी कि फायर स्टेशन के लिए आरक्षित उक्त भूमि पर लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है और गंदगी फैलाई जा रही है। जिस पर आज नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर के साथ पहुंची व अवैध अतिक्रमण और गंदगी को हटाया गया।

नगर पालिका सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत गंदगी और अवैध अतिक्रमण पर यह कार्रवाई की गई है। पास ही में स्थित लायन डेन के द्वारा अवैध तरीके से शासकीय भूमि की ओर निकल गए दोनों दरवाजे बंद करने का निर्देश दिया है। अतिक्रमणकर्ताओं पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है। उक्त स्थान पर अब नगर पालिका की फायर ब्रिगेड के साथ कचरा वाहन अन्य वाहन खड़े किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE