BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 3:33 pm
BIG REPORT : गली, मोहल्‍लों एवं आम रास्‍तों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्‍काल हटवाएं, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, तहसीदारों और नगरीय निकायों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में शासकीय गली, मोहल्‍लो, आम रास्‍तोंएवं सड़कों पर से अवैध अतिक्रमण तत्‍काल हटवाएं। सभी तहसीलदार, नगरीय निकायों के सीएमओ टीम बनाकर तत्‍काल अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए सभी सीएमओ एवं तहसीलदारों को दिए। जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने 91 आवेदकों की समस्‍याएं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियो को दिए। इस मौके पर एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में रामपुरा के मुकेश गौड़ ने सिलावटी मोहल्‍ले में अपने मकान के पास स्थित शासकीयगली, आम रास्‍ते पर अवैध निर्माण कर, रास्‍ता अवरूद्ध करने की शिकायत पर तहसीलदार रामपुरा को तत्‍काल रास्‍ते पर अवैध निर्माण हटवाने के निर्देश दिए।

पावटी के राधेश्‍याम गायरी ने ग्राम पंचायत पावटी के सरपंच, सचिव द्वारा उसके स्‍वयं के मालिकाना खेत पर जबरन नाली खोदकर क्षति पहुचाने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर ने जनपद सीईओ को तत्‍काल जांच कर, कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही की गई कार्यवाही से संबंधित आवेदकों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए।

इसी तरह जनसुनवाई में इंदिरा नगर की ललिता बाई, बघाना की सरला, टामोटी के प्रभूलाल, नीमच सिटी की सुगनाबाई, घसुण्‍डी के गोरधन, पिपल्‍याहाडी के लालसिह, कुकडेश्‍वर की कविता, कनावटी की कैलाशी बाई, धारड़ी के कन्‍हैयालाल, पिपलोन के जगन्‍नाथ, धनेरियाकला की कविता, आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE