BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 3:37 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अभिनव पहल, नीमच जिले के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, योजनाओं के क्रियान्‍वयन की मॉनिटरिंग एवं जन समस्‍याओं के निराकरण के लिए पंचायतों में चौपालों का आयोजन करने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासन व्‍दारा विभिन्‍न विभागों के माध्‍यम से संचालित जन कल्‍याणकारी हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्‍वयन की मॉनिटरिंग करने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा ग्रामीणों की समस्‍याओं का उनके गांव में ही निराकरण करने के लिए कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा व्‍दारा जिले में ग्राम चौपाल की अभिनव पहल प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत 47 जिला अधिकारी माह के व्दितीय शुक्रवार को उन्‍हें आंवटिंत ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर, ग्राम चौपाल पर ग्रामीणों की समस्‍याओं से रूबरू होकर, उनका निराकरण करेंगे और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाऐंगे।

कलेक्‍टर व्‍दारा जनपद क्षेत्र जावद में 14, मनासा में 20 एवं नीमच में 13 अधिकारियों को ग्राम पंचायातों का माह के दूसरे शुक्रवार को भ्रमण कर, ग्राम चौपाल आयोजित करने, ग्रामीणों से चर्चा करने, प्राप्‍त आवेदनों का निराकरण करवाने एवं आगामी चौपाल में संबंधित आवेदक को निराकरण से अवगत कराने, के साथ हीविभिन्‍न विभागों के कार्यालयों, पटवारी कार्यालय, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन, स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र, शासकीय विद्यालयों का भ्रमण कर, निरीक्षण करने, मध्‍यान्‍ह भोजन एवं पोषण आहार की गुणवत्‍ता का परीक्षण करने, राशन दुकानों से खाद्यान्‍न की जानकारी लेने तथा सभी शासकीय कार्यक्रमों, योजनाओं का क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करने का दायित्‍व सौंपा गया हैं।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE