BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 3:48 pm
KHABAR : विक्रम विवि कुलगुरू पद के लिए 27 सिंतबर को इंटरव्यूरूउज्जैन सहित पांच विश्वविद्यालय के शिक्षक कुलगुरू की दौड़ में शामिल

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. अखिलेश कुमार पांडे का चार वर्षीय कार्यकाल 13 सितंबर को पूर्ण हो चुका है। हालांकि, राजभवन से नए कुलगुरु की चयन होने की प्रक्रिया तक प्रो. पांडे को ही कुलगुरु पद पर बने रहने के निर्देश दिए है। वहीं, राजभवन में प्राप्त आवेदनों में छंटनी के बाद करीब एक दर्जन आवेदक को इंटरव्यू के लिए ईमेल पहुंचा है। कुलगुरू बनने के लिए उज्जैन सहित पांच विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दौड़ में शामिल है। संभावना है कि सितंबर अंतिम दिन तक नाम की घोषणा हो सकती है।


विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद के लिए राजभवन से नए कुलगुरु नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकालने के बाद से ही प्रोफेसरों के आवेदन राजभवन तक पहुंचने लगे थे। इधर संभावना थी कि प्रक्रिया जल्दी पूर्ण कर 13 सितंबर तक नए कुलगुरू की नियुक्ति हो जाएगी। हालांकि इस बीच प्रक्रिया में देरी होने के कारण राजभवन ने प्रो. अखिलेश कुमार पांडे का कार्यकाल पूर्ण होने के पहले ही उन्हें नए कुलगुरू का चयन होने की प्रक्रिया तक पद पर बने रहने के निर्देश दे दिए।


सूत्रों के अनुसार प्रक्रिया के तहत अंतिम तिथि तक तीन सदस्यीय समिति ने प्राप्त आवेदन की छटनी कर करीब एक दर्जन आवेदन चिंहित किए है। सूत्रों के अनुसार छटनी के बाद आवेदकों को ईमेल के माध्यम से 27 सितंबर को राजभवन में इंटरव्यू के लिए आने को कहा गया है। जिसमें विक्रम विवि से दो शिक्षक एक शासकीय कॉलेज शिक्षक के साथ ही रीवा, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर विश्वविद्यालय के शिक्षकों के नाम है।


इंटरव्यू के बाद तीन नामों का लिफाफा राज्यपाल के पास जाएगा। तीन नामों में से एक को कुलगुरू नियुक्त किया जाएगा। संभावना है कि सितंबर के अंतिम दिनांक तक विक्रम विवि के लिए कुलगुरू की नियुक्ति हो जाएगी। वहीं इंदौर विवि के लिए 20 सितंबर को इंटरव्यू हो चुके है। अब इंदौर विवि के लिए नाम की घोषणा होना शेष है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE