BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 3:59 pm
BIG NEWS : नीमच के खिलाड़ियों ने जीते 10 गोल्ड मेडल, अंडर 14 और 17 बालक-बालिका शालेय संभाग स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का दबदबा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अण्डर 14 एवं 17 बालक-बालिका शालेय संभाग स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नीमच जिले के खिलाडियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग वेट कैटेगरी में 10 स्वर्ण पदक प्राप्त कर विदिशा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
23 सितंबर 2024 को समता इंटरनेशनल स्कूल रतलाम में आयोजित एक दिवसीय शालेय संभाग स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दल प्रबंधक प्रतुपालसिंह पंवार, कोच दीपक कुमावत, जय प्रकाश लोधा, मैनेजर डोमनिक तिग्गा एवं रितु परमार के साथ नीमच जिले के खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शाजापुर, उज्जैन, मंदसौर और रतलाम जिले के चयनित खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।
मोहिनी रतोला (सेठ गिरधारी लाल गर्ग अग्रसेन स्कूल), अनुष्का अहीर (सेठ गिरधारी लाल गर्ग अग्रसेन स्कूल) लक्ष्मी बाथम (अभ्युदय स्कूल नीमच), रानी शाह (अल्फा इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल) चहेती कुंवर (शाउमा विद्यालय कराडिया महाराज), खुशबु जैन (शाउमा विद्यालय कराडिया महाराज), सूरज कच्छावा (सीआरपीएफ स्कूल), आयुष जयसवार (अल्फा स्कूल नीमच), नितिन पाल (क्रिएटिव माइंड स्कूल), स्वस्तिक गोयल (अल्फा स्कूल नीमच) ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
मेडल जीतकर आने पर जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सावित्री मालवीय, ताइक्वांडो जिला अध्यक्ष रतनलाल निर्वाण, सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE