बैतूल। हत्या के एक मामले में जेल में बंद आरोपी के परिजनों की धमकी से परेशान पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इस परिवार की एक बुजुर्ग की एक माह पहले धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
हिवरखेड़ी की महिला ललिता ने आज (मंगलवार) को उसकी सास शोभा बाई की हत्या के आरोपी सरवन के भाई पर धमकाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया की फिलहाल आरोपी जेल में है। लेकिन उसका भाई घर पर बार-बार आकर आवेदिका को धमकी दे रहा है। मेरा भाई सरवन पंडोले 10-12 दिनों में जमानत लेकर बाहर आ जाएगा।
उसके बाद हम दोनों मिलकर बदला लेंगे। हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकेगा। हम लोगों की ऊपर तक पहुंच है। अगर तुमने शिकायत किया तो तुझे और पूरे परिवार को हरिजन एक्ट में फंसवा कर जेल भिजवा दूंगा। महिला ने गांव वालों के साथ बैतूल पहुंचकर इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है।