जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में करीब 800 करोड़ रुपए की लागत से बना फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही यह फ्लाईओवर ब्रिज जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को नव निर्माणधीन फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने शहर के कई इलाकों को भी देखा और कहा पर फ्लाइओवर ब्रिज बन सकते हैं।
महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अशोक रोहाणी के साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने करीब तीन घंटे तक शहर के अलग-अलग इलाकों को देखा और शहर में चार नए फ्लाइओवर ब्रिज बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के कई ऐसे क्षेत्र का निरीक्षण किया जहां पर की फ्लाईओवर ब्रिज की जरूरत बन रही है। राकेश सिंह ने कहा कि जल्द ही एक और फ्लाईओवर ब्रिज पश्चिम विधानसभा के पंचशील नगर से लेकर बंदरिया तिराहे तक बनेगा। एक रैंप अनगढ़ मंदिर तरफ जाएगा जबकि दूसरा हवाबाग कॉलेज के पास जाकर मिलेगा। इसके साथ ही फ्लाईओवर ब्रिज का एक रैंप रामपुर चौराहे से एमपीईबी ऑफिस की तरफ उतारा जाएगा। राकेश सिंह ने कहा कि खासतौर पर जो श्रद्धालु नर्मदा जी के दर्शन करने के लिए जाते हैं और उन्हें फ्लाईओवर ब्रिज से राहत मिलेगी।
मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि दूसरा फ्लाईओवर ब्रिज पुल नंबर दो से होते हुए हाईकोर्ट चौराहा होते हुए घमापुर चौक और फिर रद्दी चौक तक जाएगा। यहां पर फ्लाईओवर ब्रिज का एक हिस्सा दमोह नाका तरफ जाएगा, जबकि दूसरा कटनी रोड पर उतरेगा। राकेश सिंह ने बताया कि यह फ्लाईओवर ब्रिज करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा होगा। तीसरा फ्लाईओवर ब्रिज बिरसा मुंडा चौराहा अधारताल जहां पर बनेगा, जहां ट्रैफिक की सबसे ज्यादा समस्या होती है। वहां पर भी करीब 700 मीटर लंबा फ्लाईओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इसके साथ ही सर्किट हाउस चौराहे से लेकर पेंटीनाका चौराहे तक फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। जबलपुर में जल्द ही चार और फ्लाईओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह बताया कि पैंटीनाका चौराहे पर बनने वाला फ्लाईओवर ब्रिज लगभग स्वीकृत हो चुका है। बाकी के तीन पर भी विचार किया जा रहा है। राकेश ने बताया कि बंदरिया चौराहे पर बनने वाला फ्लाईओवर ब्रिज की कीमत करीब 400 करोड़ रुपए की होगी, जबकि हाईकोर्ट चौराहे पर बनने वाला फ्लाईओवर ब्रिज की लागत करीब 700 करोड़ रुपए होगी। बिरसा मुंडा चौराहे का ब्रिज 80 से 100 करोड़ का होगा। पंचशील नगर में बनने वाला फ्लाईओवर ब्रिज 200 करोड़ का होगा। कुल मिलाकर 1600 करोड रुपए के फ्लाईओवर ब्रिज जल्द ही जबलपुर में बनाए जाएंगे।
करीब 7 किलोमीटर लंबे बने फ्लाईओवर ब्रिज को पूरा कर लिया गया है जल्द ही इसे आम जनता के लिए शुरू भी कर दिया जाएगा। राकेश सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश का यह सबसे बड़ा लंबा फ्लाईओवर ब्रिज है जो कि जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसमें समय बहुत ही काम लगा है, और बनकर तैयार भी हो गया है। मंत्री राकेश सिंह के मुताबिक मदन महल रेलवे स्टेशन के पास बना केवल स्टे ब्रिज भारत का रेलवे का दूसरा ऐसा ब्रिज है जो कि इतना बड़ा है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के पैर में चोट लगी हुई है और उनका पैर फ्रैक्चर है इसके बावजूद भी हुआ है फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण करने के लिए विधायक और नगर अध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे करीब 3 घंटे तक निरीक्षण किया, इसके साथ ही उन तमाम जगहों पर भी मंत्री राकेश सिंह पहुंचे जहां पर की फ्लाईओवर ब्रिज स्वीकृत किया जा रहा है।