नीमच। रतलाम-नीमच के बीच तेज गति से रेलवे ट्रेक के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। नीमच से हर्कियाखाल के बीच रेलवे ने दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। आज मंगलवार को इस ट्रेक का 120 की स्पीड से ट्रेन चलाकर ट्रॉयल भी किया गया। इस ट्रॉयल के पहले सीआरएस ने ट्रॉली ने निरीक्षण भी किया था।
हिंगोरिया फाटक पर उमड़ा लोगों का हुजूम-
रेलवे के अधिकारियों की मानें तो रतलाम से चित्तौड़गढ़ तक दोहरीकरण किया जा रहा है। योजना में रेलमार्ग के 18 स्टेशनों का स्वरूप भी निखारा जा रहा है। इस ट्रेक पर करीब 31 बड़े और 133 छोटे ब्रिज बनाए गए है। 133 किमी नीमच-रतलाम के बीच अभी तेजी से दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। आज मंगलवार को हर्कियाखाल से नीमच तक के ट्रेक पर 120 किमी की स्पीड से ट्रॉयल किया गया है। तेज रफ्तार ट्रेन को देखने के लिए हिंगोरिया फाटक पर लोगों का हुजूम भी उमड़ा। कॉन्ट्रेक्टर अशफाक द्वारा इस स्पीड ट्रॉयल का वीडियो भी बनाया गया जो वॉईस ऑफ एमपी न्यूज चैनल पर प्राथमिकता के साथ प्रसारित किया।