BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 6:54 pm
KHABAR : सफाई कर्मचारियों के लिए वर्ष में दो बार स्वास्थ्य कैंप आयोजित करें, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष पंवार ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने जिले के सफाई कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार ली। बैठक के दौरान आयोग उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए की सफाई कर्मचारियों के लिए साल में दो बार स्वास्थ्य कैंप आयोजित करें। स्वास्थ्य कैंप में पूरी बॉडी चेकअप करें। जिसमें एक्स-रे, ईसीजी, ब्लड टेस्ट इत्यादि की जांच की जाए। स्वास्थ्य कैंप सिर्फ बीपी एवं शुगर नापने तक सीमित न रहे। सभी सफाई कर्मचारियों के लिए महीने में एक बार जनसुनवाई आयोजित करें। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को अधिकारी सुने तथा उनका तुरंत निराकरण करें।  पदोन्नति समय-समय प्रदान करें। बैठक के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, सभी नगर पालिका सीएमओ,  जिलाधिकारी, सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

सफाई कर्मचारियों के लिए दो चेंजिंग रूम बनाएं
आयोग उपाध्यक्ष ने निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए दो चेंजिंग रूम बनाएं। जिसमें दोनों रूम स्त्री और पुरुष के लिए अलग-अलग रहेंगे।  महिलाओं से भारी काम न करवाए। साथ ही रात में महिलाओं से कोई कार्य न करवाए।

गरीब बस्तियों में सामुदायिक भवन बनवाएं
ऐसे सफाई कर्मचारी जो गरीब बस्तियों में रहते हैं। वहां पर उनके लिए सामुदायिक भवन बनाएं। जिससे उनके सामाजिक कार्यक्रम उसमें आयोजित हो सके।  सामुदायिक भवन में एक रूम पुस्तकालय के लिए भी बनवाए। ताकि कर्मचारियों की बच्चे अच्छी-अच्छी पुस्तक पढ़ सके। जो पुस्तकालय बच्चों का बेस मजबूत करेगा। कर्मचारियों को हिदायत दें नौकरी से न निकाले। कर्मचारियों को सुधारने की कोशिश करें।

कर्मचारियों का ससम्मान रिटायरमेंट हो
सफाई कर्मचारी दिन रात मेहनत करते हैं, उनकी सेवानिवृत्ति ससम्मान तरीके से हो। रिटायरमेंट से पहले उनके नाम, सरनेम में अगर गलती हो तो, उसको सुधार करवाए। इस नियम को पूरे जिले में लागू करें। अनुकंपा नियुक्ति समय पर प्रदान करें। नगर परिषद में इस तरह का कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए।

सभी कर्मचारियों को मौसम अनुसार वर्दी मिले
सफाई कर्मचारियों को काम करने के लिए वर्दी समय-समय पर मिलनी चाहिए। सिर्फ वर्दी नहीं बल्कि प्रत्येक मौसम अनुसार वर्दी मिलना चाहिए। बारिश के दिनों में रेनकोट, सर्दी के दिनों में स्वेटर, जैकेट, जूते इत्यादि प्रदान करना चाहिए। कर्मचारियों को काम करने के लिए जितनी भी मूलभूत सुविधाएं है उनसे वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी सुविधाएं प्रदान करके रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करें। अगर किसी कर्मचारी के पास आईडी प्रूफ नहीं है, तो कर्मचारी का पहचान पत्र बनवाए। पहचान पत्र में ब्लड ग्रुप, पीएसआई नंबर, पीएच नंबर इत्यादि का उल्लेख जरूर करें। कर्मचारियों को तनखा महीने के 1 तारीख से 7 तारीख के बीच में प्रदान करें। कोविड के समय सफाई कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर काम किया। स्वच्छता मिशन सफाई कर्मचारियों के बिना संभव नहीं है। सभी कर्मचारियों के साथ संवेदना के साथ पेश आए। उनसे सम्मान के साथ बात करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE