BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 7:00 pm
KHABAR : आकांक्षी विकासखण्ड की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, सघन जागरूकता अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित करने के लिए किया निर्देशित, पढ़े खबर  

Share On:-

झाबुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस बघेल द्वारा 23 सितम्बर 2024 को आकांक्षी विकासखंड रामा, राणापुर, थांदला एवं मेघनगर की समीक्षा बैठक ली गई। समीक्षा बैठक स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सुधार एवं गति लाने हेतु आयोजित की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समझाइश देते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गर्भवती माता की ट्रेकिंग करके प्रथम त्रैमास में पंजीयन करवाएं तथा उसकी चार एएनसी जांचे भी अनिवार्य रूप से करवाएं ताकि गर्भवती महिला का सफलतापूर्वक प्रसव कराया जा सके। 30 वर्ष के अधिक सभी महिला पुरुष की एनसीडी स्क्रीनिंग आगामी 03 दिवस में शत प्रतिशत पूर्ण कर हायपरटेंशन एवं डायबिटीज के मरीजों को उपचार एवं फ़ॉलोअप सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
सघन जागरूकता अभियान अंतर्गत एचआईवी/एड्स विषय पर जन जागरूकता गतिविधियां करने हेतु निर्देशित किया गया। संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग कर जाँच एवं उपचार प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही विभिन्न पोर्टल पर शत प्रतिशत एंट्री करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले की टीम, बीएमओ, बीपीएम, बीसीएम, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ एवं एएनएम उपस्थित थी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE