BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 7:27 pm
NEWS : जीवन में कठिन संघर्ष से ही सफलता मिलती है- विधायक आक्या, जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जीवन में कठिन संघर्ष हमें आगे चलकर सफल आदमी बनाता है, इसलिए जीवन में सफल बनने के लिए असफल होने का डर मन से निकालना होगा। खिलाड़ी देश का भविष्य है। देश की मोदी सरकार द्वारा आज खिलाड़ियो के लिये विश्व स्तर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा देश की खेल प्रतिभाओ को आगे लाने के महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टेशन में आयोजित 17 से 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की 68वीं जिला स्तरीय वेट लिफ्टींग प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित खिलाड़ियो, शिक्षको व गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा प्रमोद कुमार दशोरा ने खिलाड़ियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अपने खेल कौशल से आगे चलकर अपने गांव, शहर, देश का नाम रोशन करेगें। स्थानीय विदयालय की प्रधानाचार्य ज्योती लढढा ने स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के पूर्व सभापति सुशील शर्मा, शैलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, राजन माली, भामाशाह रामचंद्र गुर्जर, प्रमोद बालोठिया व कार्यवाहक सीबीईओ शंभुलाल सोमानी थे।
इससे पूर्वं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन किया गया। आयोजक विदयालय स्टाॅफ द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विधायक आक्या ने प्रतियोगिता आरम्भ करने की घोषणा की।
प्रधानाचार्य ज्योती लढढा ने बताया की जिला स्तरीय वेट लिफ्टींग प्रतियोगिता में सम्पूर्ण जिले से 17 से 19 आयु वर्ग के चयनित छात्र-छात्रा तीन दिवस तक अपने खेल कौशल का परिचय देेंगे।
इस अवसर पर प्रतियोगिता पर्यवेक्षक रेखा चैधरी, मुख्य निर्णायक लालचंद गोदारा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयो के शिक्षक, खिलाड़ी व नागरिक उपस्थित थे। संचालन शारीरिक शिक्षक पारस टेलर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE