चित्तौडगढ। सेवा से सीखें थीम अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र, माय भारत एवं श्री सांवलिया जी जिला चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में इंटरशिप प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ जय सिंह के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। यह जानकारी प्रदान करते हुए केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि चिकित्सा विभाग के साथ इंटर्नशिप मेरा युवा भारत पोर्टल द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर एक्सपीरिंशल लर्निंग प्रोग्राम के तहत श्री सांवलिया जी जिला चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में प्रारम्भ हुआ।
नेहरु युवा केंद्र, से लेखाकार कुलदीप प्रजापत ने मेरा युवा भारत पोर्टल के बारे में युवाओं से चर्चा की और सेवा से सीखें कार्यक्रम आदि आयोजनों में भाग लेकर अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करने के बारे में व सेवा से सीखें कार्यक्रम 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक 10 युवाओं के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत युवा स्वास्थ्य विभाग से जुड़कर अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
माय भारत युवा स्वयंसेवक आभा आईडी बनाने, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के पंजीकरण, मरीजों को दवाई वितरण, ओपीडी में सहयोग के साथ साथ चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सहयोग सहित आमजन को चिकित्सा विभाग की योजनाओं की जानकारी में सहयोग करेगे एवं सीखेंगे।
जिला चिकित्सालय के हेल्थ मैनेजर विकास पारीक ने स्वयंसेवको को सेवा के साथ साथ स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से जानकारी लेकर उनसे शिखने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर केन्द्र के कार्यक्रम सहायक कुलदीप प्रजापत, भरत बारेठ सीनियर रोवर पवन माली, प्रफुल जायसवाल सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्वयं सेवक उपस्थित थे।