BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 7:51 pm
NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करें- आलोक रंजन, कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं समीक्षा की। बैठक में उन्होंने एक-एक कर विभागीय कार्यों, बजट घोषणाओं, डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों, भूमि आवंटन आदि की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यों को गंभीरता से ले एवं उन्हें समय पर संपादित करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में  लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर परिषद को बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों की मरम्मत के भी निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी के दौरान चले पानी के टेंकरों के शीघ्र भुगतान करने के निर्देश संबंधित विभाग कों दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं के अंतर्गत भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर जल योजना के बारे जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने सोलर ऊर्जा योजना से संबंध में जानकारी ली एवं योजना से अधिकाधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। उन्होंने रात्रि चौपाल में आए परिवादों, उनके समाधान करने एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए औषधियों की पर्याप्त मात्रा रखी जाए। उन्होंने नगर परिषद को शहर में फॉगिंग करवाने के निर्देशित दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय अधीक्षक अपने कार्यालयों का की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों को आवश्यक रूप से राजकाज पर ई-फाइलिंग, पेंडिंग फाइलों का समय पर निस्तारण करने, संपर्क पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण के निर्देश दिए।  
बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE