चित्तौड़गढ़। जिला स्तरीय 14 वर्ष (छात्र) खेलकूद प्रतियोगिता में हिंद जिंक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक कीर्तिमान स्थापित किए।
खेल प्रभारी विजय राव ने बताया कि 14 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र अक्षत पगारिया का राज्य स्तर पर चयन किया गया। अक्षत पगारिया अक्टूबर में झालावाड़ में आयोजित होने वाली 68वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष (छात्र) क्रिकेट प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ का प्रतिनिधित्व करेगा।
विद्यालय की प्रचार्या डॉ बिंदु नायर व उप प्रचार्य नरेश नूनिया व समस्त स्टॉफ ने विद्यार्थी को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया।