रतलाम। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में 24 सितम्बर, 2024 को डोर-टू-डोर कैंपेन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर, दाहोद, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, देवास, सीहोर, डॉ अम्बेडकर नगर सहित अन्य स्टेशनों पर कार्यालयों एवं रेलवे कॉलोनियों में विभिन्न विभागों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने के लिए स्वच्छता का रखो ध्यान, तभी बनेगा देश महान एवं अन्य स्लोगनों के उद्धोष के साथ स्वच्छता स्लोगन की तख्तियॉं लेकर डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया गया।
इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, यांत्रिक विभाग के साथ ही अन्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा काफी उत्साह के साथ भाग लिया गया। इस कैंपेन में मंडल पर लगभग 400 से अधिक कर्मचारियो एवं सफाई कर्मियों ने अपना योगदान दिया।
24 सितम्बर 2024 को एआरटी (दुर्घटना राहत गाड़ी) उज्जैन स्टाफ द्वारा एआरटी की एचआरडी स्प्रेडर टेस्टिंग हेतु उपकरण बनाया गया। जिसमे उज्जैन सिक लाइन यार्ड में रखे हुए स्क्रैप मैटेरियल जैसे पुरानी मेटल प्लेट्स, ईएम पैड की स्क्रैप प्लेट, वैगन की डिफेक्टिव एसएबी स्प्रिंग, पुरानी मेटल रॉड का उपयोग किया गया। इसी प्रकार वेस्ट से आर्ट अभियान के तहत दाहोद वर्कशॉप के कर्मचारियों द्वारा भी आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई है।