BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 8:27 pm
KHABAR : नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि घोषित, विद्यार्थी अक्टूबर माह की इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब आगामी 7 अक्टूबर कर दी गई है। इसकी परीक्षा आगामी 18 जनवरी 2025 को होगी। परीक्षा जिले के रतलाम, सैलाना, पिपलोदा विकासखंडो के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन www.navodaya.gov.in  पर जाकर किया जा सकता है। पंजीकृत अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए सुधार विंडो 8 तथा 9 अक्टूबर 2024 को खुला रहेगा। सुधार केवल लिंग, जाति, क्षेत्र, दिव्यांगजन और परीक्षा के माध्यम में ही किया जाएगा।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी पांचवी कक्षा में जिस विद्यालय में अध्यनरत है उसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा प्रति हस्ताक्षरित्र प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी का फोटो, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, अभिभावक के हस्ताक्षर, आधार कार्ड आदि दस्तावेज की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना जरूरी है। अभ्यर्थी रतलाम जिले के पिपलोदा रतलाम सैलाना विकास खंडो के विद्यालयों में अध्यनरत तथा निवासी होना आवश्यक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE