उज्जैन। बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा चाक चौबंद रखने के लिए महिदपुर नगर में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने पहले मोती बाजार क्षेत्र से चेकिंग शुरू कर बाजार में रखे सामान को खंगाला। बाजार मे आमजन से पूछताछ कर जांच पड़ताल की। जिसके बाद स्थानीय बस स्टैंड पर खड़ी बसो व लगी हुई दुकानो में भी चेकिंग की गई। बम स्क्वायड ने क्षेत्रवासियो से अपील की है कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस अधिकारी के साथ बम निरोधक दस्ता अचानक चेकिंग अभियान चलाने लगा। बस स्टैंड पर बस पकड़ने और अपनों को छोड़ने आए लोग भी पुलिस ओर टीम को देख चौंक गए। लोग जबतक कुछ समझ पाते तब तक टीम ने खड़ी बसो में यात्रियों के सामानों की चेकिंग शुरु कर दी। बस स्टेशन पर जो भी टीम को संदिग्ध वस्तु नजर आई उसकी चेकिंग की गई। काफी देर के बाद लोगों को पता चला कि सुरक्षा की दृष्टि से यह आकस्मिक चेकिंग की गई है।